चार खूबसूरत महिलाओं को ‘इशारों’ ने क्यों पहुंचा दिया जेल

दिल्ली के रोहिणी इलाके में चार खूबसूरत महिलाओं को राह चलते पुरुषों को अश्लील इशारे करना भारी पड़ गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को इन चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इन महिलाओं के खिलाफ सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकतें करने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

आरोप है कि ये चारों महिलाएं सार्वजनकि जगहों पर गंदे इशारे करती हैं, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार चारों महिलाओं पर वेश्यावृति का शक है। पुलिस ने इन्हें एक घर से गिरफ्तार किया, जहां वे किराए पर रह रहीं थीं।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले 3 दिसंबर की सुबह पुलिस के पास फोन आया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शिकायत मिली कि इलाके में लोग देह व्यापार का रैकेट चला रहे हैं, जिससे वहां रह रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  वहीं, पुलिस की मानें तो देहव्यापार रैकेट जैसी बात अभी सामने नहीं आई है, लेकिन जांच जारी है।

आंकड़ों की बात करें तो मुंबई में दिल्ली से ज्यादा देह व्यापार का धंधा फल फूल रहा है। पुलिस का अनुमान है कि देश की राजधानी दिल्ली में देह व्यापार का सालाना टर्न आ॓वर 600 करोड़ के आसपास है। कुछ साल पहले दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना था कि एक छापे के दौरान पकड़ी गई लड़कियों को देखकर उन्हें धक्का लगा। वे सब अंग्रेजी बोलने वाली और अच्छे घरों से थीं। कुछ तो नौकरी करने वाली थीं, जो जल्दी से कुछ अतिरिक्त पैसा बनाने निकली थीं।

90 के दशक की शुरुआत में छापे के दौरान एक पांच सितारा होटल से पकड़ी गई क्वीन बी के नेटवर्क को प्रभावशाली नेताओं और रसूख वाले व्यापारियों का सहारा मिला हुआ था। 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube