चीन की वैज्ञानिक का बड़ा दावा- मानव निर्मित है कोरोना संक्रमण, मेरे पास पर्याप्त सबूत

 कोरोना महामारी का प्रकोप पूरी दुनिया में जारी है। इस बीच चीन एक वैज्ञानिक ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। उसने दावा किया है कि कोरोना वायरस चीन द्वारा मानव निर्मित है। वीरोलॉजिस्ट लि-मेंग यान ने कहा है कि उनके पास कोरोना वायरस को मानव निर्मित साबित करने के लिए पर्याप्त प्रमाण मौजूद हैं, जिसे वह जल्द ही सार्वजनिक करेंगी।
उन्होंने चीन सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस वायरस को लेकर चीन काफी कुछ छुपा रहा है और मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि यह चीन द्वारा एक मानव निर्मित वायरस है। यही नहीं उन्होंने ये भी दावा किया है कि कोरोना वायरस वुहान के मीट मार्केट से नहीं निकला है। इसके पीछे उन्होंने कारण बताया कि यह मीट मार्केट एक स्मोक स्क्रीन है, जबकि यह वायरस प्रकृति से नहीं निकला है। उन्होंने आगे कहा कि इस वायरस का जीनोम अनुक्रम एक मानव फिंगर प्रिंट की तरह है और इसके आधार पर ही वे सिद्ध कर देंगी कि यह एक वायरस मानव द्वारा तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी वायरस में मानव फिंगर प्रिंट की मौजूदगी यह बताने के लिए पर्याप्त है कि इसकी उत्पत्ति मानव द्वारा की गई है। लि-मेंग ने कहा है कि यदि किसी के पास जीव विज्ञान की जानकारी हो, तो इसके आकार से इस वायरस की उत्पत्ति की पहचान कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने चीन सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे चीन सरकार की धमकी के बाद हांगकांग छोड़कर अमेरिका में रह रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘सरकार मुझे झूठा सिद्ध करने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रही है और हत्या करने तक का आरोप लगा रही है, किन्तु मैं अपने लक्ष्य से पीछे हटने वाली नहीं हूं।’

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube