चीन के किंडरगार्टन में चाकू से हमला, 14 बच्चे घायल

चीन के पश्चिमी चोंगकिंग शहर में छोटे बच्चों के एक स्कूल में चाकू से किए गए हमले में 14 बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। इस पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस ने बताया कि शिंशिजी किंडरगार्टन में शुक्रवार सुबह लियू उपनाम की 39 वर्षीय महिला ने बच्चों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीन में हाल के वर्षों में ऐसे कई हमले हुए हैं। इन हमलों के लिए वे लोग जिम्मेदार पाए गए हैं जो या तो मानसिक रूप से बीमार हैं या जिनकी कई सारी शिकायतें होती हैं।

इस पूरी घटना को लेकर रिपोर्टों में दावा किया जा रहै कि आरोपी महिला को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है कि चाकू से किए गए हमले में घायल बच्चों की हालत कैसी है। बताया जा रहा है कि यह महिला उस समय स्कूल परिसर में घुसी जब बच्चे मैदान में खेल रहे थे। प्रशासन ने अभी इस हमले के पीछे के उद्देश्य के बारे में कुछ नहीं बताया है। पुलिस ने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन भी किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि इस हमले में दो बच्चों की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube