चॉकलेट डे पर चॉकलेट देकर डॉक्टर ने महिला डॉक्टर संग की दुष्कर्म की कोशिश

उत्तर प्रदेश: हाल ही में मेरठ से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ के जिला अस्पताल में जो हुआ है वह सभी को हैरान कर गया है। खबरों के मुताबिक जिस दिन चॉकलेट डे था उस दिन मौके का फायदा उठाकर एक डॉक्टर ने महिला डॉक्टर को लेबर रूम में चॉकलेट देकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की है। इस मामले में बताया जा रहा है महिला डॉक्टर नाइट ड्यूटी पर थी और रात में राउंड लगा रही थी। उसी दौरान जब वो लेबर रूम में गईं तो डॉक्टर विवेक मौका पाकर उनके पीछे-पीछे लेबर रूम में पहुंच गए।

उसके बाद उसने महिला डॉक्टर को चॉकलेट डे पर चॉकलेट दी और उसके बाद उनसे दुष्कर्म का प्रयास किया। अब इस मामले की शिकायत पुलिस को दी जा चुकी है लेकिन घटना के बाद से ही डॉक्टर विवेक फरार है। बताया जा रहा है उसकी खोजबीन जारी है। इस मामले में जिला अस्पताल के प्रबंधन का कहना है कि इस हरकत के लिए डॉक्टर पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। वहीं जिला अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉक्टर मनीषा अग्रवाल का कहना है कि ‘यह घटना मेरे संज्ञान में आई है।

महिला डॉक्टर ने शिकायत की है कि रात के समय डॉक्टर विवेक ने चॉकलेट देने के बाद अभद्र व्यवहार किया जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी है। पुलिस और विभाग दोनों अपनी- अपनी कार्रवाई कर रहे हैं। घटना के बाद से डॉक्टर विवेक हॉस्पिटल नहीं आये हैं।’ इस मामले में पुलिस ने कहा है कि, ‘महिला डॉक्टर द्वारा जो शिकायत दी गयी है उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी डॉक्टर को पकड़ लिया जाएगा।’

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube