छठ व्रतियों को हरदा और राजकुमार ने दी बधाई

देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय छठ महापर्व का श्रद्धा, आस्था एवं हर्षोल्लास के साथ भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उपस्थित रहे। उन्होंने छठ व्रतियों को संबोधित करते हुए सभी को महापर्व की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने पूर्व विधायक राजकुमार की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 18 वर्षों से लगातार इस पर्व के आयोजन की सुंदर व्यवस्था करना अत्यंत सराहनीय कार्य है।

राजपुर विधानसभा के पूर्व विधायक राजकुमार ने सभी छठ व्रतियों एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छठ महापर्व हमारे लिए केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और जनसेवा का अवसर भी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर वर्ष कृत्रिम झील एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाती हैं।

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि छठ पूजा हमारी आस्था और परंपराओं को एक सूत्र में पिरोने वाला पवित्र पर्व है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर पार्षद निखिल कुमार, वीरेंद्र बिष्ट, रामनाथ ठाकुर, शशुल मिश्रा, रामबाबू, राजमंगल, संगम ठाकुर, शंकर मेहता, झमन सिंह, प्रदीप, राकेश पंडित, विश्वनाथ ठाकुर, सुशील मिश्रा, नीरज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Loading...

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me