जन विश्वास यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

लखनऊ। बलिया में जन विश्वास यात्रा भाजपा के जन विश्वास यात्रा का यहां पहुंचने पर बैंड बाजे एवं जय श्रीराम के नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। महिलाओं ने भी केतकी सिंह के नेतृत्व मे अपने नेताओं का स्वागत किया।

इस यात्रा के आज के मुख्य अतिथि सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा रमापति राम त्रिपाठी व बस्ती के भाजपा के सांसद, यात्रा के संचालक हरीश द्विवेदी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि जन विश्वास यात्रा भाजपा सरकार के 5 साल के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए और लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए आयोजित है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश आज निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है।

2022 के चुनाव में भी इसी विश्वास को कायम रखने की जरूरत है। सांसद हरीश द्विवेदी ने जन विश्वास यात्रा के आयोजन एवं उसकी उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डाला और लोगों से भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ला, सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा, विधायक सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेत्री केतकी सिंह, ने भी सभा को संबोधित किया।

जगह जगह यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। रामपुर उदयभान, देवकली, हनुमागंज, धरहरा करनई, पंचखोरा, खड़सड़ा, खेजुरी, बहेरी मे भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, आनंद दूवे, मिश्रा, प्रमोद सिंह बुच्चु, प्रकाश उपाध्याय, बसंत सिंह, राकेश गुप्ता, कौशल सिंह, तूफानी सिंह, अभिजीत तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube