जब अमेरिकी लड़ाकू जहाज से टकराने से बचा रूस का खुफिया जहाज, बड़ा हादसा टला

वाशिंगटन : रूस का एक ख़ुफ़िया जहाज़ शुक्रवार को अरब सागर में अमेरिकी जहाज़ ‘यू एस डिस्ट्रायर’ से टकराता-टकराता बाल-बाल बचा। अमेरिकी नौसेना के अनुसार रूसी जहाज़ उत्तरी अरब सागर में बड़ी तेज़ी से अमेरिकी लड़ाकू जहाज़ की ओर बढ़ रहा था। रूसी जहाज़ जब क़रीब आने लगा तो अमेरिकी जहाज़ ने हूटर अलार्म से रूसी जहाज़ के चालकों को सचेत करने की कोशिश की। अमेरिका के इस जहाज़ पर लेजर गाइडेड मिसाइलें लगी थी। शुक्रवार की सुबह जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि रूसी जहाज़ अमेरिकी लड़ाकू जहाज़ यूएसएस फ़ैरगट के बहुत समीप आ गया था। अमेरिकी जहाज़ अपने नियमित अभ्यास कार्य में व्यस्त था।

विज्ञप्ति के साथ अमेरिकी जहाज़ की ओर से अलार्म के साथ साथ ट्विटर पर विडियो संदेश भी मीडिया को जारी किया गया है। बताया गया है कि रूसी जहाज़ ने शुरू में अपना मार्ग बदलने में असमर्थता ज़ाहिर कर दी थी लेकिन बाद में अपना रास्ता बदल लिया। रूसी जहाज़ एक नहीं बल्कि दो बार अमेरिकी जहाज़ से टकराते-टकराते बचा। इन दोनों जहाज़ों के बीच का अंतर मात्र साठ गज का रह गया था। इस घटना में मात्र दस से पंद्रह मिनट का समय लगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube