जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी काजोल की नई मूवी

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस काजोल को आज के समय में ऐसा कोई भी है जो जानता न हो, वह हमेशा ही किसी न किसी बात के चलते चर्चाओं में बनी ही रहती है, लेकिन इस बार उनके सुर्ख़ियों में होने की वजह और भी ज्यादा खास है. जी हां इस बार काजोल के चर्चाओं में होने की वजह कुछ और नहीं बल्कि उनकी आने वाली फिल्म है.

वैसे तो कई बार काजोल ने अपनी एक्टिंग से अपने फैंस के दिलों पर आज भी राज करती है, फिर चाहे उनकी कोई भी फिल्म क्यों न हो, उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्रीस में एक से बढ़कर एक फिल्मे की है, और अब तक उनकी कई फिल्मे हिट भी थी. हम बता दें कि काजोल को आखिरी बार उनकी फिल्म तन्हाजी में देखा गया है, और उनकीं इस फिल्म में उन्होंने बहुत ही सुर्खियां बटोरी थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने सोमवार को अपने प्रशंसकों के साथ फिल्म ‘त्रिभंगा’ का अपडेट शेयर किया। उन्होंने कहा कि फिल्म को जनवरी में रिलीज होने की उम्मीद है। इंस्टाग्राम लाइव सत्र के दौरान अभिनेत्री ने कहा, “मेरी अगली फिल्म ‘त्रिभंगा’ को जनवरी में आने की उम्मीद है। यह तीन महिलाओं के बारे में एक बहुत ही दिलचस्प कहानी है। फिल्म में काम करके काफी अच्छा लगा।” फिल्म का निर्देशन अभिनेत्री रेणुका शहाणे कर रही हैं। फिल्म में तन्वी आजमी और मिथिला पालकर भी हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube