
प्रस्तावित वक्फ बोर्ड बिल को लेकर इस्लामिक कट्टरवादी प्रचारक जाकिर नाइक के बिगड़े बोल सामने आए हैं. इस बिल के विरोध में जाकिर ने मुसलमानों को एकजुट होने की अपील की है.
Loading...

इस्लामिक कट्टरवादी प्रचारक जाकिर ने अपने बिगड़े बोलों वाला एक वीडियो भी जारी किया है. नाइक ने वीडियो जारी करके कहा है कि भारत में 21 करोड़ से ज्यादा मुसलमान हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 50 लाख भी एक जुट हो जाएं तो वक्फ बोर्ड बिल पास नहीं हो पाएगा.
यही नहीं जाकिर ने यह भी कहा कि इस बिल के खिलाफ सब मिलकर मतदान करें. जो जिस राज्य में है वहीं से अपने इस बिल का विरोध करे.
जाकिर ने यह भी कहा कि देश में वक्फ बोर्ड की जमीन तीसरे नंबर पर है. उन्होंने कहा कि यह कोई सार्वजनिक संपत्ति नहीं है, ऐसे में जो गैर मुस्लिमल समुदाय के लोग हैं उन्होंने इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि इसके तहत जो जमीन आती है उसे मुस्लिमों ने दान में भी दिया है.
लेकिन मौजूदा बिल मुस्लिमों के अधिकारों को गिराने का काम करता है. ऐसे में मुसलमान लोगों को इसका विरोध करने की जरूरत है.