जापान के सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत होंगे आबे

टोक्यो। जापान के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को देश के सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। यह घोषणा जापान सरकार ने सोमवार को की। जापान के क्योडो न्यूज ने कैबिनट कार्यालय के हवाले से यह सूचना दी है।

जापान सरकार ने कहा है कि शिंजो आबे को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द कलर ऑफ द सुप्रीम ऑर्डर ऑफ द क्रिसंथेमुम’ से नवाजा जाएगा। कैबिनट कार्यालय ने कहा है कि आबे संविधान लागू होने के बाद शिगेरू योशिदा, इसाकु सातो और यासुहिरो नाकासोन के बाद इस सम्मान को पाने वाले जापान के चौथे प्रधानमंत्री हैं।

उल्लेखनीय है कि देश के नारा शहर में शुक्रवार को चुनावी सभा में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जापान की राजधानी टोक्यो में उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा। शिंजो के अंतिम संस्कार में दुनिया के तमाम बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube