जावेद अख्तर ने धोनी से संन्यास ना लेने की गुजारिश की

आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंडिया की हार के बाद से ही भारत के धाकड़ विकेट कीपर और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं. धोनी के संन्यास की खबरोंं से सेलेब्रिटीज के साथ फैन्स को भी गहरा झटका लगा है. महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट से संन्यास की खबरों के बीच लता मंगेशकर के बाद अब जावेद अख्तर ने धोनी से संन्यास ना लेने की गुजारिश की है. हाल ही में जावेद अख्तर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. जावेद अख्तर ने लिखा, ‘एम एस धोनी मध्य क्रम के बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में एक भरोसेमंद प्लेयर हैं. विराट कोहली को इस बात की समझ है कि क्रिकेट को लेकर धोनी की समझ टीम के लिए फायदेमंद है. यह कोई भी देख सकता है कि अभी भी बहुत सारा क्रिकेट धोनी में बाकी है. हम उनके रिटायरमेंट के बारे में बात ही क्यों कर रहे हैं.’

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube