जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी चैम्पियन

लखनऊ। लखनऊ जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा जवाहर लाल नेहरू युवा केन्द्र चौक में सम्पन्न जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 11 रजत, 12 कांस्य सहित 32 पदक प्राप्त कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता सब जूनियर, कैडेट, जूनियर व सीनियर के सभी भार वर्गों में हुई। प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण यूपी ताइक्वांडों संघ के महासचिव सीके शर्मा ने किया। अकादमी के पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम निम्नलिखित हैः-
स्वर्ण पदक- शिवांकुल भदौरिया, आदित्य भदौरिया, अंजेशा वर्मा, अभय चौरसिया, आकर्ष चौरसिया, जीत विश्वास, देवांश बिष्ट, मान्सवी वाट।

रजत पदक- शौर्य प्रताप सिंह, सम्यक सिंह, सक्षम यादव, आरूष श्रीवास्तव, अक्क्षिता कपूर, आकांक्षा भदौरिया, अभय चौरसिया, प्रातिभ गुप्ता, अनुज कुमार दुबे, सरगम चौरसिया, संस्कृति आदि।
कांस्य पदक- शिखर श्रीवास्तव, अविका अरोड़ा, अक्षत रियात, अमोग अवस्थी, अथर्व अवस्थी, वैष्णवीं पाण्डेय, श्वास्तिक जोशी, सक्षम श्रीवास्तव, शिवांश बिष्ट, हर्षिता, श्रेया विश्वास,अशिता पाल आदि।
यह सभी खिलाड़ी आशियाना मल्टी एक्टीविटी सेन्टर में प्रशिक्षक राशि प्रजापति से ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाड़ियों की इस सफलता पर अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक व निदेशक अतुल यादव ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube