जेपी नड्डा आज गुजरात में, राजकोट की तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरकमंत्री जेपी नड्डा आज गुजरात पहुंचने वाले हैं। वो सुबह पौने दस बजे राजकोट में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। भाजपा ने एक्स हैंडल पर उनके आज के कार्यक्रम को साझा किया है।

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में देशभर में 09 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो चुका है। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 अगस्त को इस अभियान की अहम शृंखला के तहत सांसदों की तिरंगा बाइक रैली निकाली जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हर किसी से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान कर चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो भी बदलकर तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज) कर दी है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube