जेपी नड्डा पहुंचे देहरादून, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्‍वागत

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सुबह साढ़े आठ बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी थे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत विधायक खजान दास, दर्जा धारी नरेश बंसल, विनय गोयल, बलजीत सिंह सोनी आदि ने उनका  स्वागत किया।

जेपी नड्डा जौलीग्रांट एयरपोर्ट के अंदर बने गेस्ट हाउस में रुके हैं। जलपान के बाद लगभग वह देहरादून के लिए रवाना हुए। वहीं, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं में भारी उत्साह और जोश है। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने नड्डा का स्वागत किया। डोईवाला चौक, हर्रावाला चौक व रिस्पना पुल पर भी उनका जोरदार स्वागत किया गया।

वह सुबह साढ़े ग्यारह बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां नड्डा का ढोल दमाऊ और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद वह प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर ढाई बजे वह दूसरी बैठक सांसदों व विधायकों के साथ करेंगे। माना जा रहा है कि इन दोनों बैठकों में वह राज्य सरकार के ढाई साल के कार्यकाल को भी कसौटी पर परखेंगे।

इसके अलावा पार्टी के सांगठनिक चुनाव, 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा के चुनाव की तैयारियों के संबंध में मंथन करेंगे। साथ ही प्रबुद्धजनों से फीडबैक भी ले सकते हैं। शाम को एक वेडिंग प्वाइंट में बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद नड्डा कोर कमेटी की बैठक में भाग लेंगे। वह रात्रि विश्राम देहरादून में ही करेंगे और अगले दिन नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube