जॉन टर्नस होंगे एपल के अगले सीईओ

करीब 15 साल से एपल की कमान संभाल रहे टिम कुक सीईओ पद छोड़ रहे हैं। एक सितंबर से जान टर्नस एपल के नए सीईओ होंगे। 50 वर्षीय टर्नस अभी एपल की हार्डवेयर इकाई के मुखिया हैं।

वर्ष 2011 में एपल के सह-संस्थापक स्टीव जाब्स के निधन के बाद सीईओ बने कुक के नेतृत्व में एपल ने सफलता के नए कीर्तिमान रचे। इसी दौरान कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4 ट्रिलियन (लाख करोड़) डॉलर तक पहुंचा। उन्होंने विनिर्माण के लिए चीन पर कंपनी की निर्भरता को घटाकर उसे भारत जैसे देश में केंद्रित किया। सितंबर से कुक एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे।

टिम कुक ने क्या कहा?

65 वर्षीय टिम कुक ने कथित तौर पर एक बयान में कहा, “एपल का सीईओ बनना और इतनी असाधारण कंपनी का नेतृत्व करने के लिए मुझ पर भरोसा किया जाना, मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है। मैं एपल से अपने पूरे दिल से प्यार करता हूं और मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे इतने प्रतिभाशाली, इनोवेटिव, क्रिएटिव और बेहद परवाह करने वाले लोगों की टीम के साथ काम करने का अवसर मिला।”

जॉन टर्नस कौन हैं?

जॉन टर्नस एपल के हार्डवेयर इंजीनियरिंग के प्रमुख हैं। ऐसा माना जाता है कि पिछले पांच सालों से आईफोन, आईपैड और मैक में इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी की देखरेख करने की वजह से वे सीईओ की भूमिका के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube