जोधपुर-बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर आंधी-बारिश संभव

जयपुर। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ भागों में शनिवार को आंशिक बादल छाए रहने व जोधपुर-बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। तत्पश्चात आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं राज्य के अधिकांश भागों में आगामी तीन दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 6-7 मई को अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने तथा 7 मई से जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 42. 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जैसलमेर के अलावा कोटा, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, डूंगरपुर, जालौर, सिरोही और करौली का दिन का पारा 40 पार रहा। 25.4 डिग्री के साथ फलोदी की रात सबसे गर्म रहीं वही 14.5 डिग्री के साथ फतेहपुर की रात सबसे सर्द रही।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube