टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत

टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत

मुबंई। बॉलीवुड जगत से बहुत ही दुखद खबर है। टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो गई है। सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। हार्ट अटैक के बाद आज उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई।

सिद्धार्थ शुल्का को टीवी सीरियल बालिका वुध से पॉपुलैरिटी मिली। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो दिल से दिल तक सीरियल में भी नज़र आए। बॉलीवुड में डेब्यू उन्होंने Humpty Sharma Ki Dulhania फिल्म से किया।

बिग बॉस 13 से उन्हें बहुत ज्यादा प्रसिद्धि मिली। उनकी जोड़ी को पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ काफी पंसद किया गया। दोनों हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में भी नज़र आए थे।

इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला फियर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में नज़र आए थे। उन्होंने सावधान इंडिया और इंडियाज गॉट टैलेंट को होस्ट भी किया था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube