टॉम लाथम ने कीवी टीम के लिए इतिहास रचा: श्रीलंका

न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी टीम की ओर से एक इतिहास रच दिया है। कोलंबो में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में चौथे दिन टॉम लाथम ने शतकीय पारी को आगे बढ़ाया। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टॉम लाथम ने 111 रन बना लिए थे।

टॉम लाथम और बीजे वेटलिंग ने न्यूजीलैंड की पहली पारी को आगे बढ़ाया। इसके बाद टॉम लाथम 154 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। टॉम लाथम श्रीलंका में बतौर सलामी बल्लेबाज 150 रन से ज्यादा की पारी खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसी मैच में वे श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले सलामी बल्लेबाज बने थे। इस तरह टॉम लाथम ने कीवी टीम के लिए इतिहास रचा है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube