टोक्यो ओलंपिक टेनिस : दूसरे दौर में पहुंचे सुमित नागल, रचा इतिहास

टोक्यो ओलंपिक टेनिस : दूसरे दौर में पहुंचे सुमित नागल, रचा इतिहास

टोक्यो। भारतीय स्टार खिलाड़ी सुमित नागल टोक्यो ओलंपिक टेनिस स्पर्धा के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। नागल ने पहले दौर के मुकाबले में डेनिस इस्तोमिन को शिकस्त दी।

नागल ने दो घंटे 34 मिनट तक चले मैच में इस्तोमिन को 6-4, 6-7, 6-4 से मात दी। दूसरे दौर में नागल का सामना दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव से होगा। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के उपविजेता मेदवेदेव ने पहले दौर के मुकाबले में कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुबलिक को 6-4, 7-6 से हराया। इस जीत के साथ ही वह 25 साल में पुरुष एकल स्पर्धा में जीत दर्ज करने वाले तीसरे भारतीय टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं।

नागल से पहले जीशान अली ने सियोल ओलंपिक 1988 की टेनिस पुरुष एकल स्पर्धा में पराग्वे के विक्टो काबालेरो को हराया था। उसके बाद लिएंडर पेस ने ब्राजील के फर्नाडो मेलिजेनी को हराकर अटलांटा ओलंपिक 1996 में कांस्य पदक जीता था। पेस के बाद से कोई भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक में एकल मैच नहीं जीत सका है। सोमदेव देववर्मन और विष्णु वर्धन लंदन ओलंपिक 2012 में पहले दौर में ही हार गए थे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube