डोनाल्ड ट्रंप का Pfizer पर गंभीर आरोप, चुनावों से पहले जानबूझकर नहीं की गई कोरोना वैक्सीन की घोषणा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोमवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) और दवा कंपनी फाइजर (Pfizer) पर आरोप लगाया कि जानबूझकर चुनाव से पहले कोरोना के टीके (Coronavirus Vaccine) की घोषणा नहीं की गई, क्योंकि इससे उनकी जीत हो सकती थी।

ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘एफडीए और डेमोक्रेट्स चुनाव से पहले मुझे टीके का श्रेय नहीं देना चाहते थे, क्योंकि इससे उन्हें चुनाव में जीत हासिल हो सकती थी। खास बात यह है कि टीके की घोषणा मतदान के दिन पांच दिन बाद की गई।’ ट्रंप ने आरोप लगाया कि अगर जो बाइडन राष्ट्रपति होते तो, आपको अगले चार साल तक टीका नहीं मिलता और ना ही एफडीए ने इसे तुरंत मंजूरी दी होती।

इससे पहले फाइजर ने दावा किया था कि टीके प्रारंभिक विश्लेषण से पता चला है कि उसकी टीका कोरोना बीमारी को रोकने में 90 फीसद कारगर है। फाइजर ने इस बारे में कुछ विस्तार से तो नहीं बताया, लेकिन कहा कि अध्ययन के अंत तक परिणाम में बदलाव हो सकता है। उधर, निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन ने टीका बनाने वाले विज्ञानियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें यह समझना होगा कि कोरोना का अंत होने में अभी समय लगेगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube