ड्रग्स और शराब पिलाकर रेप के लिए लोगों को तैयार करता था आरोपी लेकिन एक दिन…

हाल ही जो अपराध का मामला सामने आया है वह ब्रिटेन का है. इस मामले में एक व्यक्ति को 190 आदमियों के साथ बलात्कार करने के जुर्म में 30 साल की जेल की सजा सुना दी गई है. वहीं उस आरोपी पर यह आरोप है कि वह अपने शिकार को ड्रग्स और शराब देकर अपने जाल में फांस लेता था और इसके बाद उनके साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देता था. वहीं आरोपी को यूके का सबसे मोस्ट वांटेड रेपिस्ट भी कहा गया है.

इस मामले में बताया गया है कि रेपिस्ट ने जनवरी 2015 से लेकर मई 2017 तक के दौरान इन सभी को अपना शिकार बनाया था लेकिन पुलिस के अनुसार पीड़ितों की संख्या अधिक भी हो सकती है ऐसा भी कहा जा रहा है. वैसे अब तक पूरे मामले का खुलासा नहीं हो पाया और कहा जा रहा है कि इन सारे वारदातों को एक दो कमरों के फ्लैट में अंजाम दिया गया, जो मैनचेस्टर में स्थित है. इस मामले में बताया गया है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद उसके फ्लैट की जांच की गई जहां से कई हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई.

और उसके कमरे में बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें, ड्रग्स और जहां तहां खून के धब्बे थे. यह सब मिलने के बाद पुलिस ने सब कुछ जब्त कर लिया है और पुलिस ने बताया कि उन्होंने उसे अपने शिकार के साथ रंगे हाथ पकड़ा. इस मामले में कोर्ट के जज ने कहा कि ”उन्होंने शायद ही कभी इस तरह के अपराध के बारे में सुना होगा. उन्होंने आरोपी से कहा कि वह एक संवेदनहीन व्यक्ति है जो बेहद खतरनाक है.”

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube