ताइवान में 2020 के आम चुनाव के लिए मतदान शुरू

ताइपे : ताइवान में अगले राष्ट्रपति और संसद के सदस्यों को चुनने के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदाता बड़ी संख्या मे मतदान केन्द्रों के बाहर मतदान करने पहुंच रहे हैं। मतदान केन्द्र सुबह आठ बजे से खुल गए और चार बजे बंद हो जाएंगे। मतदान खत्म होने के चार घंटों के बाद नतीजे आने की उम्मीद है। राष्‍ट्रपति चुनाव में त्‍साई इंग वेन अपने दूसरे कार्यकाल की उम्मीद कर रही हैं। अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने खुद को लोकतंत्र की चैंपियन के रूप में प्रस्तुत किया। त्‍साई इंग वेन के प्रतिद्वंदी पूर्व प्रीमियर विलियम लाई हैं, जिन्होंने एक समय में खुद को ताइवान का स्वतंत्र कार्यकर्ता घोषित किया था। हालांकि, इस चुनाव में चीन-समर्थक कुओमिन्तांग (केएमटी) काओसियुंग मेयर हान काओ-यू वेन के मुख्य प्रतिस्पर्धी हैं। हान ने चीन के साथ मधुर रिश्ते का संकल्प लिया है। उल्लेखनीय है कि ताइवान चीन के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है। 19वीं शताब्दी के आखिर से द्वितीय विश्व युद्ध के अंत तक एक जापानी उपनिवेश था। ताइवान के सेंट्रल इलेक्शन कमीशन के अनुसार यहां पर 19.3 मिलियन मतदाता हैं। नागरिक 20 साल की उम्र से मतदान करना शुरू कर देते हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube