दबंग 3 ईद 2020 पर रिलीज हो सकती: सलमान खान

सलमान खान ईद 2020 पर फैंस के लिए क्या ईदी लेकर आएंगे? हर बात की हर तरफ चर्चा है. सलमान ने हाल ही में एक ट्वीट कर अपने फैन्स को ईद पर फिर से अपनी किसी फिल्म का तोहफा देने का वादा किया था, लेकिन सलमान के लिए अब विकल्प धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं. इस बीच खबर है सलमान की फिल्म दबंग 3 ईद 2020 पर रिलीज हो सकती है. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा सलमान के अपोजिट रोल में हैं.

सूत्रों के हवाले से लिखा- सुपरस्टार अब गंभीरता से अपने होम प्रोड्क्शन ‘दबंग 3’ को साल 2020 के ईद तक स्थगित करने पर विचार कर रहे हैं. जहां तक बात अब तक की है तो यह फिल्म 20 दिसंबर, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है. सूत्र ने कहा- यह एक गंभीर मुद्दा है जिस पर ‘दबंग 3’ के निर्देशक प्रभु देवा को विचार करने को कहा गया है.”

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube