दम तोड़ रही है केन्द्र की उज्ज्वला योजना : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केन्द्र सरकार की उज्ज्वला योजना दम तोड़ रही है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि रसोई गैस इतनी महंगी हो चुकी है कि लोग इसे खरीद नहीं पा रहे हैं। महिलाएं पुन: चूल्हा जलाने को मजबूर हो रही हैं।

नायक ने कहा कि एक आरटीआई से पता चला कि उज्ज्वला योजना के 42 फीसदी लाभार्ती साल में एक बार भी रसोई गैस नहीं ले पाए हैं। उन्होंने कहा कि 3 करोड़ 59 लाख लोग ऐसे हैं जो साल में एक बार भी रसोई गैस नहीं भरा रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में महंगे दरों पर रसोई गैस व डीजल,पेट्रोल सरकार खरीदती थी और सस्ते दाम में जनता को देती थी। लेकिन यह सरकार सस्ते में कच्चे तेल और गैस खरीद रही है और महंगे दामों में जनता को दे रही है।

नायक ने कहा कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है। ऐसे में देश की जनता तो परेशान है लेकिन कुछ व्यापारी मालामाल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब देख और समझ रही है। वह समय आने पर जवाब देगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube