
जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत नयागांव स्थित नागी-नकटी कटहरा नदी तट पर बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और बांका के पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बिहार सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, जनप्रतिनिधि, समर्थक और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए।
श्रद्धासुमन अर्पित किए
कार्यक्रम के दौरान नेताओं और गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय दिग्विजय सिंह के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, जनसेवा और विकास कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा को हमेशा प्राथमिकता दी। श्रद्धांजलि सभा में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल, परिवहन मंत्री दामोदर रावत तथा जमुई सांसद अरुण भारती सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
आदर्शों और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया
इस दौरान स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद पुतुल कुमारी तथा उनकी पुत्री और बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहीं। दोनों ने उपस्थित लोगों का अभिवादन करते हुए दिग्विजय सिंह के आदर्शों और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
प्रशासन ने की थी व्यापक तैयारियां
कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। समारोह स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर के माध्यम से लोगों की जांच की जा रही थी, जबकि पूरे परिसर में पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। सुबह से ही श्रद्धांजलि सभा में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। जिलाधिकारी नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे रहे।
कार्यक्रम के दौरान मीडिया ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भरत तिवारी मामले को लेकर सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने इस विषय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे जमुई से रवाना हो गए। श्रद्धांजलि सभा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और बड़ी संख्या में लोगों ने स्वर्गीय दिग्विजय सिंह को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
In the seventh round, Hopkins stepped hard into a series of punishing jabs that rocked Shumenov. The second parameter is the IN parameter that holds the employee number an INT, so GetPic uses the setInt method to provide a value for the second parameter. The garden was built during the reign of Maharaja Shiv Dan Singh in the year. The hope from many wrestling fans is that the storyline between The Wolves and The Hardys is something that lasts for a long time. I was quite worried about PSH since her past kissing scenes were not the good. InTuition improves your English fast by personalizing your English course. In the United States, the Constitution, the rule of law and a still-robust news media act as a constraint.



