दिल्ली एनसीआर के मौसम ने करवट बदली बारिश ने राहत दी

कई दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद रविवार की छुट्टी के दिन दिल्ली एनसीआर के मौसम ने करवट बदली है। रविवार सुबह से ही सुहाने मौसम के बाद दोपहर होते-होते दिल्ली समेत आस-पास के कई इलाकों में बादल झमझमा कर बरस गए।

कई दिनों तक कड़ी धूप और उमस वाली गर्मी के बाद रविवार को हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है। हालांकि सुबह से ही लोगों ने सुहाना मौसम और ठंडी हवाएं देख कर बारिश का अंदाजा लगा लिया था।

बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने के कारण मौसम खुशनुमा हो गया है। सड़कों पर थोड़ा बहुत पानी भर गया है, लेकिन इससे लोगों को खासा परेशानी नहीं हो रही है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube