दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बढ़ी ठंड, तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम!

नई दिल्ली : पहाड़ी राज्यों में विगत एक महीने में कई बार पश्चिमी विक्षोभ के बनने के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से दिल्ली-एनसीआर में भी ठंड पड़ रही है। इसकी वजह से मौसम में कई दिनों से परिवर्तन देखने को मिल रहा है। दिन के समय लोगों को कभी ठंडी तो कभी हल्की गर्मी का एहसास होता है। दिल्ली में दो दिन बाद मौसम ने फिर करवट ली है। इसकी मुख्य वजह जम्मू-कश्मीर में बने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली में गुरुवार को हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का कहर जारी है। हवाओं के चलने से राजधानी वासियों को ठिठुरन महसूस हो रही है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार की सुबह दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और सोनीपत में बारिश हुई। इससे मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार साढ़े आठ बजे की सापेक्षिक आर्द्रता 98 फीसदी दर्ज की गई। दिन के समय बादल छाए रहने के साथ ओलावृष्टि व बारिश की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 15 फरवरी को दिनभर बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। उसके बाद 19 फरवरी को भी तेज बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है। बुधवार का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री व अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube