दिल्ली में लग्जरी कार से एक करोड़ कैश बरामद

नई दिल्ली : दक्षिण पश्चिम जिले के वसंत विहार इलाके में पुलिस ने एक बीएमडब्ल्यू कार से एक करोड़ रुपये कैश बरामद किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी इनकम टैक्स विभाग और चुनाव आयोग को दे दी है। दक्षिण पश्चिम जिले के डीसीपी देवेंन्द्र आर्या के अनुसार बीती देर रात वसंत विहार थाना पुलिस पिकेट लगाकर वाहनों को जांच कर रही थी। इसी बीच पुलिस को बीएमडब्ल्यू कार संदिग्ध लगी। जांच करने पर कार से करीब एक करोड़ रुपये व कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक यह बीएमडब्ल्यू कार खारी बाबली के करोबारी अजय गुप्ता की है। अजय जोर बाग में रहते हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube