दिल्ली स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हाथ हथियारों की एक बड़ी खेप लगी है। पुलिस ने 52 ऑटोमैटिक पिस्टल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अमरिकन सिंह और शीतल के रूप में हुई है। आरोपित दिल्ली-एनसीआर के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बदमाशों को हथियार सप्लाई करने का काम करते थे। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव ने बुधवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी टीम हथियार तस्करों के खिलाफ मुहिम चला रही थी। टीम को 31 मार्च की देर रात एक गुप्त सूचना मिली कि हथियारों की एक बड़ी खेप रोहिणी जिले स्थित एक मकान में है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता कर उक्त मकान में छापा मारकर हथियारों को जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube