दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन का विधान: धर्म

पांच दिवसीय महापर्व का मुख्य त्योहार दीपावली इस बार 27 अक्तूबर 2019, रविवार के दिन मनाया जाएगा। दिवाली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है। मान्यता इस दिन यानी कार्तिक माह की कृष्ण अमावस्या पर भगवान राम 14 वर्ष के वनवास बाद रावण का वध करने के बाद अयोध्या लौटे थे। इसकी खुशी दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इसके अलावा दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन का विधान है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा से घर पर सुख-समृद्धि आती है।

दीपावली के दिन एक बिना कटा या फटा पीपल का पत्ता तोड़कर घर में लेआएं और इस पत्ते पर ‘ओम महालक्ष्म्यै नमः’ लिखकर पूजा स्थल पर रख दें।

दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन से पहले लौंग और इलायची का मिश्रण बना लें। फिर इसको सभी देवी-देवताओं को तिलक लगाएं। इस प्रयोग से आपको लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

दीपावली पर किन्नरों को मिठाइयां और पैसे देकर बदले में किन्नर से एक रूपये का सिक्का मांग कर अपनी तिजोरी में रख लें, गरीबी दूर करने के लिए यह उपाय बड़ा ही कारगर माना जाता है। इस साल रविवार के दिन दीपावली है इसलिए हो सके तो सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube