दीपावली रोशनी और खुशियों का त्यौहार: धर्म

मां लक्ष्मी समृद्धि की देवी हैं। दीपावली पर किये गये कुछ उपाय आपके घर में सुख और समृद्धि आते हैं। दीपावली आते ही हम रंग रोंगन सफाई आदि करना शुरू कर देते हैं। हर व्यक्ति का यही प्रायोजन होता है लक्ष्मी मां उनके घर आएं और उन्हें आशीर्वाद दें। अगर घर साफ सुथरा है तो उससे सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। कबाड़ नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है। घर की सफाई करते वक्त हमें घर में कहीं भी कबाड़ नहीं रखना चाहिये। किसी भी प्रकार के पुराने, कपड़े, इलेक्ट्रिक गेजेट, टूटे बर्तन, किताबें, खिलौने आदि जिन का हम उपयोग नहीं करते उन्हें घर से निकाल देना चाहिये। घर की छत पर भी किसी भी प्रकार का कबाड़ इक्कट्ठा नहीं करना चाहिए।

प्रकाश का दीपावली में विशेष महत्व है। यह समृद्धि को सक्रिय करता है। यह माना जाता है कि जिन घरों में अच्छी रोशनी होती है वह हमेशा धन धान्य से भरे रहते हैं। दीपावली के दिन उत्तर दिशा में नीले और पीले बल्व लगाने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। दियों का भी विशेष महत्व है। दिये की संख्या का ध्यान देना बहुत जरूरी है। 11-21-51 यह शुभ संख्या मानी जाती है। इस संख्या में दिये जलायें और लक्ष्मी माँ का पूजन करते समय 11 घी के दीये अवश्य जलाने चाहिये। इससे घर हमेशा धन धान्य से भरपूर रहता है। दीये में थोड़ी सी फुलियां अवश्य डालें। उत्तर दिशा कुबेर दिशा मानी जाती है। इस दिशा को साफ सुथरा कर यहां पानी से भरा कटोरा या फव्वारा आदि रखें। इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube