दीपिका पादुकोण और रणवीप सिंह 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की चर्चा बी टाउन में है। दोनों 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों ने यह खास दिन इसलिए चुना है, क्योंकि दोनों ही चाहते हैं कि दोनों के पारिवारिक और पारंपरिक तरीके से यह शादी संपन्न हो।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन इसलिए चुने गए हैं, क्योंकि एक दिन दोनों की शादी सिंधी यानि रणवीर सिंह के पारंपरिक अंदाज़ में होगी तो दूसरी तरफ एक दिन दीपिका पादुकोण के ट्रेडिशन के अनुसार होगी। दोनों ने ही अपने पूरे परिधान की प्लानिंग भी उसी अनुसार की है। शादी से जुड़ी एक खबर और यह भी आ रही है कि, पहले खबर थी कि शादी इटली में कुछ खास और क्लोज परिवार के सदस्यों के साथ होगी। लेकिन अब खबर है कि दोनों मुंबई में ही शादी करने वाले हैं।

इसकी वजह यह बताई जा रही है कि दीपिका और रणवीर के परिवार वालों में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बाहर ट्रैवल करने में असमर्थ हैं। इसलिए इटली का वेन्यू बदल दिया गया है। हालांकि वेन्यू को लेकर दोनों ने ही कोई घोषणा नहीं की है।

खबर है कि दोनों ही इसकी घोषणा करेंगे भी नहीं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की शादी मुंबई में ही होगी। खबर है कि दीपिका अपनी शादी के परिधान सब्य साची से तैयार करवा रही हैं, जबकि प्रियंका की शादी की पूरी तैयारी मनीष मलहोत्रा करने वाले हैं। 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube