दुबई में फंसीं सोनल चौहान, PM मोदी से कहा- ‘घर जाने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा’

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दुबई में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान (Sonal Chauhan) फंस गई हैं। उन्होंने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है।

US-Israel Strike In Iran: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनल चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। वह मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दुबई में फंस गई हैं।

दरअसल, ईरान में US और इजरायल के स्ट्राइक के बाद मिडिल ईस्ट में भी तनाव काफी बढ़ गया है। इसके चलते मिडिल ईस्ट आने-जाने वाली फ्लाइट्स भी रद्द कर दी गई हैं। दुबई में भी हालात ठीक नहीं हैं।

दुबई में फंसीं सोनल चौहान
हाल ही में विष्णु मंचू ने दुबई में युद्ध के चलते बिगड़े हालात के बारे में बताया था। अब दुबई में फंसीं सोनल चौहान ने सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगाई है। फ्लाइट्स रद्द होने की वजह से इंडिया लौट पाने में असमर्थ हैं।

सोनल ने मांगी पीएम मोदी से मदद
सोनल चौहान ने इंस्टागाम के जरिए पीएम मोदी को एक मैसेज भेजा है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी, मैं अभी दुबई में चल रहे संकट के बीच फंसी हुई हूं। फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और भारत लौटने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। मैं सुरक्षित घर वापस जाने में मदद के लिए सरकार से गाइडेंस और सपोर्ट चाहती हूं। मैं सुरक्षित वापसी के लिए सरकार से किसी भी मदद और गाइडेंस के लिए बहुत आभारी रहूंगी।”

विष्णु मंचू का परिवार भी खौफ में
हालिया तनाव के बीच विष्णु मंचू भी अपने परिवार के पास दुबई गए और वहां से सोशल मीडिया पर मिसाइल का वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि दुबई में उनका घर धमाकों की आवाज से हिल गया और परिवार डरा हुआ है। उन्होंने शांति की प्रार्थना की।

क्या है मामला?
अमेरिका-इजरायल और ईरान के जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात बेकाबू हो गए हैं। इसका असर दुनियाभर की फ्लाइट्स पर भी पड़ा है। मिडिल ईस्ट आने-जाने वाली फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं जिसमें दुबई भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube