दो दिनों में झड़पों में 13 लोग मारे गए: यमन के अदन

यमन के अदन और अबयन में पिछले दो दिनों में झड़पों में 13 लोग मारे गए हैं और कम से कम 70 अन्य घायल हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने रिपोर्ट्स के हवाले से यह जानकारी दी है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि अदन में सड़कों सन्नाटा पसरा है और हवाईअड्डे से उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.

यमन में संयुक्त राष्ट्र की मानवीय समन्वयक लिस ग्रांडे ने उन सभी लोगों से मुलाकात की जो अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत अपने दायित्वों का सम्मान करने के लिए लड़ रहे हैं. उन्होंने यमन में मानवीय सहयोग के समर्थन के लिए अपनी अपील भी दोहराई.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube