धौनी का नया लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी जम्मू-कश्मीर में इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं देकर लौट आए हैं। 15 दिन ड्यूटी और करीब एक महीने तक ट्रेनिंग करने के बाद कश्मीर से लौटे एमएस धौनी अब अपने बाकी कामों में व्यस्त हैं। इसी बीच वे अपने एड शूट भी कर रहे हैं, जो अलग-अलग ब्रांड्स के हैं।

इसी दौरान के कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें महेंद्र सिंह धौनी का नया अवतार देखा जा सकता है। 38 वर्षीय धौनी का नया लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल, तस्वीर और वीडियो जयपुर की है जहां धौनी ने अपने सिर पर काला बान्दाना बांध रखा है। भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट कर्नल की उपाधि सम्मान के रूप में पाने वाले धौनी जल्द क्रिकेट के मैदान पर कदम रख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube