नयागांव लेबल फोरलेन पर ग्राम सरवड़ जमुनिया के पास एक कार पलट गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई

 नयागांव लेबल फोरलेन पर ग्राम सरवड़ जमुनिया के पास एक कार पलट गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। दुर्घटना में कार सवार घायल हो गया और उसकी पत्नी व पुत्री की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार जेसीबी का व्यवसाय करने वाले चंद्रशेखर पिता चंपालाल मालवीय (40) निवासी धामनोद जिला धार, पत्नी वर्षा और ढाई वर्षीय बेटी नीहू के साथ जयपुर से कार में सवार होकर धामनोद लौट रहे थे।

तभी रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम सरवड जमुनिया के पास सोमवार दोपहर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया और कार सड़क किनारे जाकर पलट गई। कार में सवार चंद्रशेखर, नीहू और वर्षा को लोगों ने कार से बाहर निकाल लिया। इसके बाद कार में आग लग गई। आग से कार बुरी तरह जल गई। ग्रामीणों की मदद से चंद्र शेखर, नीहू और वर्षा को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जिला अस्पताल में वर्षा ओर नीहू को मृत घोषित कर दिया गया। चंद्रशेखर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube