निलाक्षी साहा सिन्हा बनीं आर्मेनिया में भारत की राजदूत

राघवेन्द्र प्रताप सिंह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक ट्रांसलेटर निलाक्षी साहा सिन्हा को आर्मेनिया में भारत का नया  राजदूत नियुक्त किया गया है। निलाक्षी साहा सिन्हा को अक्सर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ देखा गया है। हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली और फ्रेंच भाषाओं पर निलाक्षी साहा की अच्छी पकड़ है। निलाक्षी को 15 भाषाओं का ज्ञान है और वो प्रधानमंत्री के साथ 14 विदेशी दौरों पर जा चुकी हैं। नीलाक्षी साहा पिता भी विदेशी भाषाओं का ट्रासलेशन करने का काम करते थे।

 

इनके साथ ही एम श्रीधरन को अजरबैजान गणराज्य में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।

एम श्रीधरन फिलहाल विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उनके जल्दी ही पदभार संभालने की उम्मीद की जा रही है।

 

विदेश मंत्रालय या भारतीय विदेश सेवा का अधिकारी जो दूसरे देश की भाषा और संस्कृति से परिचित होता है, प्रधानमंत्री अपने ट्रांसलेटर या इंटरप्रेटर के रूप में अपनी सुविधा के मुताबिक चुनते हैं। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विदेश मंत्रालय के दुभाषियों के कैडर में संयुक्त सचिव स्तर के बराबर दो पदों के निर्माण को मंजूरी दी थी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube