पंजाब सरकार ने सिद्धू को दिया बड़ा तोहफा

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार मेहरबान है। कुछ दिनों पहले उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को वेयरहाउस का चेयरपर्सन बनाया था। अब उनके बेटे कर्ण सिद्धू को असिस्टेंट एडवोकेट जनरल बनाया गया है।

सिद्धू जब भाजपा से कांग्रेस में आए थे तो कैप्टन अमरिंदर सिंह बहुत खुश नहीं थे। यही कारण है कि उनके ज्वाइन करने के समय भी वे नहीं पहुंचे थे और राहुल गांधी ने सिद्धू को पार्टी ज्वाइन करवाई थी। कैप्टन सरकार में मंत्री बनने के बाद भी सिद्धू कई बार ऐसा बयान दे चुके हैं जिससे कैप्टन के लिए असहज स्थिति पैदा हो जाती है, लेकिन इसके बावजूद सिद्धू का कद कांग्रेस में बढ़ा है। यही कारण है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनकी पत्नी के बाद बेटे को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube