पत्नी अंजलि के जन्मदिन पर पाली गए थे मास्टर ब्लास्टर, वापिस मुंबई लौटे

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर का जन्मदिन मनाकर सोमवार को उदयपुर होकर मुम्बई लौट आए हैं, इससे पहले उन्होंने दो दिन अपने परिवार एवं मित्रों के साथ पाली जिले के जवाई अभयारण्य में समय बिताया.

सोमवार को सचिन एवं उनके साथी मुम्बई जाने से पहले उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पहुंचे थे, इस दौरान सचिन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उदयपुर काफी खूबसूरत शहर है, यहां पर दो बार पहले भी आ चुका है, जल्दी ही वापिस आऊंगा.  उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्तों व परिवार के साथ पाली जिले के जवाई अभयारण्य का लुत्फ़ उठा रहे थे.

सचिन ने कहा कि पहले उनका उदयपुर घूमने का कार्यक्रम था, उनको लगता था कि जवाई अभयारण्य उदयपुर शहर के निकट ही होगा, लेकिन यहां आने पर पता चला कि यह जगह उदयपुर से काफी दूर है. वहां 28 दोस्तों व परिवार के साथ सचिन ने दो दिन गुजारे.गौरतलब है कि दो दिन पूर्व सचिन पत्नी अंजली का जन्मदिन मनाने के लिए उदयपुर होकर बस से पाली जिले पहुंचे थे. वापिस लौटते समय सचिन ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें उदयपुर काफी पसंद है और वे जल्द ही यहाँ लौटेंगे.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube