पहला खेलो इंडिया महिला जूडो टूर्नामेंट 27 अगस्त से : चंद्र प्रताप सिंह

पहला खेलो इंडिया महिला जूडो टूर्नामेंट 27 अगस्त से भारत के चार क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रम, खेलो इंडिया के माध्यम से महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का समर्थन करने को लेकर युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा जूडो टूर्नामेंट एक और पहल है।

राष्ट्रीय दौर से पहले चार क्षेत्रों में आयोजित होने वाला टूर्नामेंट, एक खुला क्षेत्रीय स्तर का रैंकिंग टूर्नामेंट है। प्रतियोगी चार आयु वर्गों में हैं: सब-जूनियर (12-15 वर्ष), कैडेट (15-17 वर्ष), जूनियर (15-20 वर्ष) और सीनियर (15+ वर्ष)।

युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के खेल विभाग ने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए कुल 1.74 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिसमें 48.86 लाख रुपये की पुरस्कार राशि शामिल है।

बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रजत पदक जीतने वाली सुशीला देवी ने कहा, “मैं भारतीय जूडो फेडरेशन और खेल प्राधिकरण को जूडो के लिए इस तरह की प्रतियोगिता की योजना बनाने और देश में खेल को आगे बढ़ाने के लिए सभी कदम उठाने के लिए धन्यवाद देती हूं। यह वास्तव में भारत में जूडो के और विकास में मदद करेगा।”

सभी चार जोनों में प्रतियोगिता के बाद, 20-23 अक्टूबर के लिए नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय दौर का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube