पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन ही भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर्स ने जवाब दे दिया. पहले आठ ओवरों में ही भारतीय टीम ने ओपनर मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा और सबसे अहम कप्तान विराट कोहली का विकेट गंवा दिया. विराट कोहली ने वनडे सीरीज में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था. इसके बाद 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने अजिंक्य रहाणे आए और उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की.

रहाणे और राहुल की बल्लेबाजी के दम पर भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर कुल 203 रन बनाए. रहाणे ने इस दौरान सबसे ज्यादा 81 रन बनाए जिसमें 10 चौके भी शामिल थे.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube