पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानों में कोहरा बना मुसीबत

उत्तराखंड में मौसम साफ है, लेकिन बर्फबारी के बाद दुश्वारियां बढ़ गई हैं। पहाड़ों में कई जगह बर्फ से मार्ग बंद हैं, और प्रशासन की टीमें यातायात सुचारू कराने में जुटा हुआ है। उत्तरकाशी में राड़ी-धारी कफनोल मोटर मार्ग पर बर्फबारी के कारण नौ यात्री फंस गए, जिन्हें एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत कर रेस्क्यू किया। मैदानों में भी सुबह के समय घना कोहरा मुश्किलें पैदा कर रहा है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को मौसम साफ रहेगा। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।

शनिवार को उत्तराखंड में मौसम साफ रहा और दिनभर चटख धूप खिली। हालांकि, सुबह और शाम के समय कंपकंपी बरकरार है। शुक्रवार को पहाड़ों में हुई बर्फबारी एक बार फिर आफत बन गई है। जगह-जगह बर्फ के कारण मार्ग बंद हैं और आवाजाही अवरुद्ध हो गई है। यमुनोत्री, गंगोत्री समेत अन्य कई मार्गों पर प्रशासन व लोनिवि की टीम मार्ग खोलने का प्रयास कर रही है।

शुक्रवार रात सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के इंद्रधनुष कार्यक्रम का प्रसारण करने कफनोल आए स्वयं सेवी संस्था के एक दल के सदस्यों को लेकर आ रहा वाहन भारी बर्फबारी के कारण राड़ी-धारी कफनोल मोटर मार्ग के बीच बर्फ में फंस गया। वाहन में नौ लोग सवार थे। बड़कोट एसडीआरएफ ने सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

इसके अलावा मसूरी समेत धनोल्टी, चकराता में भी बर्फ पर पाला जमने के कारण खतरनाक हो गए हैं। जिन पर वाहन फिसलकर आपस में टकरा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को मौसम साफ रहेगा। जबकि सोमवार को फिर से ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना बन रही है।

प्रमुख शहरों के तापमान

  • शहर————अधिकतम———न्‍यूनतम
  • देहरादून———22.6—————-4.0
  • मसूरी————11.3————–(-0.5)
  • टिहरी————11.0————–(-0.4)
  • उत्तरकाशी——12.2—————-1.3
  • हरिद्वार———21.6—————-5.1
  • जोशीमठ——–11.8—————-1.2
  • पिथौरागढ़——14.8—————–5.0
  • अल्मोड़ा———12.1—————-1.8
  • मुक्तेश्वर——–11.6—————-(-2.3)
  • नैनीताल———12.4——————4.0
  • चंपावत———–11.7—————–1.4
  • यूएस नगर——-21.8—————–2.1

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube