पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मुठभेड़, सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, पांच आतंकी ढेर

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मुठभेड़, सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, पांच आतंकी ढेर

पेशावर। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगानिस्तान की सीमा पर बुधवार को हुई एक मुठभेड़ में सात पाकिस्तानी सैनिक और पांच आतंकवादी मारे गए हैं। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के एक बयान के अनुसार आतंकियों और पाकिस्तानी सेना के बीच यह मुठभेड़ एक निजी परिसर के पास शुरू हुई थी।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने सैनिकों की शहादत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में आतंक की घटनाओं में वृद्धि हुई है।

इससे पहले जुलाई में खैबर पख्तूनख्वा में एक आतंकवादी हमले में नौ चीनी सहित कम से कम 13 लोग मारे गए थे। यह घटना उस समय हुई जब ऊपरी कोहिस्तान जिले में निर्माणाधीन दासु बांध स्थल पर चीनी इंजीनियरों और श्रमिकों को ले जा रही बस में विस्फोट हो गया था। विस्फोट के बाद बस गहरी खाई में गिर गई थी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube