पाकिस्तान में जबरदस्त बम धमाका, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के एक घर में मंगलवार को हुए बम विस्फोट में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई. यह विस्फोट उत्तरी वजीरीस्तान की सीमा से लगने वाले बन्नू जिले के लंदीवाक इलाके में एक शिक्षक के घर में हुआ, जिसमें परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. पुलिस उपाधीक्षक अतीक हुसैन ने बताया कि इस विस्फोट में शिक्षक, उनकी पत्नी एवं उनके चार बच्चों की मौत हो गई है. साथ ही उन्होंने बताया कि इस घटना के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. 

मंगलवार को हुए इस घटना की अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है. पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि इस घटना कि पुलिस छानबीन कर रही है और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा. अतीक ने कहा कि पुलिस अभी इस बात को पता करने की कोशिश कर रही है कि घर में हुए बम विस्फोट का उद्देश्य क्या था और जिनके घर में यह हमला हुआ उनके किन किन लोगों से किस प्रकार के संबंध थे. पुलिस ने बताया कि जो लोग भी इसके जिम्मेदार हैं उन्हें पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube