पास कोई मुद्दा नहीं झूठ फैला रहा है विपक्ष- ब्रजेश पाठक

  • प्रभु श्रीराम के प्रति विपक्षी नेताओं के मन में विद्वेष
  • एडीए ने ऐसी कोई सूची जारी ही नहीं की
  • अयोध्या जमीन के मामले में मनगढंत झूठ बोल रहे हैं विपक्ष के नेता

8 अगस्त, लखनऊ। अयोध्या जमीन और प्लाटों को लेकर फैलाई जा रही भ्रांति पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बीजेपी के नेताओं को बदनाम करने की साजिश है। विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। श्री पाठक ने कहा कि अयोध्या में जब से प्रभु राम का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है तब से उनके मन में बड़ी पीड़ा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुचिता के साथ कर्ताओं को लेकर जन-जन तक प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण नीतियों को लेकर जा रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के नेताओं के मन में प्रभु राम के प्रति श्रद्धा के बजाय विद्वेष है और उसी भावना से वह काम कर रहे हैं। ये लोग अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। इन लोगों ने अयोध्या विकास प्राधिकरण की जो सूची जारी की है वो पूरी तरह से मनगढ़ंत है और फर्जी है। विकास प्राधिकरण ने ऐसी कोई सूची जारी ही नहीं की है। वह पूरी तरह से बनाई हुई सूची है। केवल बदनाम करने की साजिश है। श्री पाठक ने कहा कि इस मामले में भी जांच की जा रही है और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Box
एडीए वीसी ने कहा- भ्रामक खबर है
वहीं अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के उपाध्यक्ष (वीसी) विशाल सिंह ने कहा कि मीडिया में फैलाई गई सूची गलत और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि अयोध्या विकास प्राधिकरण अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कर रहा है। यह कार्यवाही प्रगति पर है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि कौन सी कॉलोनी अवैध है। इस सम्बंध में भ्रामक और मनगढंत खबरें फैलाने वालों पर उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube