पीएम मोदी को सुनने के लिए उत्साहित हैं दिल्ली वाले, बोले ‘आप-दा जाएगी, भाजपा आएगी’

पीएम मोदी को सुनने के लिए पहुंचे लोगों से न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने बात की।

युवक संजू ने बताया कि वह पीएम मोदी को सुनने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिल्कुल भाजपा की सरकार बननी चाहिए।

शास्त्री पार्क से आए विमल शर्मा ने कहा, पीएम मोदी का नाम सुनकर सब खुश हो जाते हैं। हम लोग रैली में आने के लिए रात से तैयारी कर रहे थे। आज सामने से मोदी जी को देखेंगे। दिल्ली में भाजपा की 50 से ज्यादा सीटें आएंगी। दिल्ली की जनता केजरीवाल के शासन से परेशान हो गई है। 12 साल से उन्होंने दिल्ली के लिए कुछ नहीं किया। मोदी जी का नाम सुनकर जोश आ जाता है। दिल्ली में भाजपा की सरकार चाहिए।

पूजा शर्मा ने भी दावा किया कि भाजपा की जीत तय है। बोलीं, भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने वाली है। पीएम मोदी के स्वागत के लिए हम माला भी लेकर आए हैं। केजरीवाल के शासन में दिल्ली की जनता ने बहुत कुछ सह लिया है। दिल्ली की सरकार जाने वाली है और मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने वाली है। दिल्ली में उनके नेतृत्व में विकास होगा। दिल्ली की जनता केजरीवाल से दुखी है क्योंकि केजरीवाल ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। जनता के पैसों से शीशमहल बनाया। दिल्ली की जनता ने ठान लिया है कि आप-दा जाएगी, भाजपा की सरकार आएगी।

श्याम दुबे ने कहा कि हम बहुत लोग उत्साहित हैं। पीएम मोदी की रैली इतिहास रचती है। यह रैली भी इतिहास रचेगी। दिल्ली की सत्ता से केजरीवाल बाहर जाएंगे। यहां पर भाजपा की सरकार बनेगी। हर बार केजरीवाल कहते थे कि हम लिखकर देते थे कि इतनी सीट आएगी। आज क्या हो गया, क्यों नहीं लिखकर देते हैं।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube