पीएम मोदी ने कार्तिक आर्यन को बताया रॉकस्टार

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्तिक आर्यन को खुद को लूजर कहे जाने पर ट्वीट कर उन्हें ‘रॉकस्टार’ बताया है। दरअसल कार्तिक आर्यन ने हाल ही में मुबई में हुए सिनेमा संग्रहालय के नए भवन के उद्घाटन के मौके की एक फोटो अपने ट्विटर पर शेयर की। इस फोटो में कार्तिक प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी लेना चाहते थे लेकिन वह चूक गए और इसमें प्रधानमंत्री की केवल पीठ ही आ सकी। इस फोटो को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘ट्विटर’ पर शेयर करते हुए लिखा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री के साथ लूजर्स की बैकफाई।’

इस पर नरेन्द्र मोदी ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘लूजर्स नहीं रॉकस्टार! जब हम मिले तो सेल्फी नहीं हो सकी लेकिन आने वाले दिनों में ऐसे कई और मौके भी आएंगे।’ उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मुबई में राष्ट्रीय सिनेमा संग्रहालय के नए भवन का उद्घाटन किया था। इस समारोह में छोटे और बड़े पर्दे हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी ली।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube