
आज योग दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर दिल्ली के लोधी गार्डन में मोदी सरकार के मंत्री रविशंकर प्रसाद और पीयूष गोयल ने भी योग किया. बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में करीब 25 हजार लोंगे के साथ योग किया. पीएम मोदी ने योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि योग को लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बनाना है.




