पुराने दामों पर ही खरीदें आज पेट्रोल-डीजल

पुराने दामों पर ही खरीदें आज पेट्रोल-डीजल

नयी दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया गया। पेट्रोल के दाम लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर रहे। डीजल के दाम लगातार चौथे दिन अपरिवर्तित रहे।

अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर रहे।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नामपेट्रोल रुपये/लीटरडीजल रुपये/लीटर
दिल्ली101.8489.87
मुंबई107.8397.45
चेन्नई102.4994.39
कोलकाता102.0893.02

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube