पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सौरव गांगुली की जमकर तारीफ की

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अगले अध्यक्ष बनने को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं. नई भूमिका के लिए अब उन्हें सरहद पार से भी बधाइयां मिल रही हैं. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने गांगुली की जमकर तारीफ की है. उन्होंने बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूप में गांगुली का समर्थन किया है.

शोएब अख्तर ने आईपीएल में गांगुली की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले अख्तर का मानना है कि गांगुली ने अपने कठिन समय के दौरान खिलाड़ियों की मानसिकता को बदलने के अलावा भारतीय क्रिकेट को भी बदला है, क्योंकि उन्हें क्रिकेट का अच्छा ज्ञान है.

अख्तर ने अपने यू-टयूब चैनल पर कहा, ‘मुझे लगा कि हिंदुस्तान के क्रिकेट जो बदलने आया था, एक बंदा था और उसका नाम सौरव गांगुली था. इससे पहले 1997-98 में मुझे कभी नहीं लगा कि हिंदुस्तान शायद पाकिस्तान को हरा पाएगा. या मुझे कभी नहीं लगा कि हिंदुस्तान के पास कभी वह सिस्टम नहीं था कि जिससे वह पाकिस्तान को हरा सके. सौरव ने भारतीय क्रिकेट की मानसिक सोच को बदला है.’

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube